करनैलगंज /गोण्डा - कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर रोड स्थित नचनी ब्रह्मचारी देवस्थान के पास बुधवार रात करीब 8:15 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है।
मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष है। रंग गोरा, कद औसत, आंख-नाक सामान्य, चेहरा लंबा व गोल तथा शरीर इकहरा लेकिन मजबूत है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव सीएचसी कर्नलगंज में रखा है, घटना की सूचना मिलने पर कर्नलगंज कस्बा चौकी इंचार्ज सुमित सिंह अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय, जीतेंद्र कुमार के साथ पहुंचकर मृतक की पहचान कराने व विधिक कार्यवाही में जुटे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिये के आधार पर युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कर्नलगंज पुलिस अथवा नजदीकी थाने से संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment