गोण्डा - वादी अरविन्द पाठक पुत्र घनश्याम पाठक ग्राम चौखडिया थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में सूचना दी गई कि उनकी भाभी ग्राम प्रधान पद की चुनाव लड़ रही थी तथा उनके भाई और उनके सहयोगीगण वोट मांगने के लिए ग्राम चौखडिया गये थे की विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश को लेकर पिस्तौल, कट्टा, लाठी भाला आदि लेकर उन लोगो पर टूट पड़े और पिस्टल से फायर करते हुए मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। वादी की लिखित तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्तों 01. दिलीप सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, 02. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, 03. दशा सुमेर सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, 04. मान सिंह पुत्र देवेन्द्र प्रताप उर्फ देवकरन सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना स्थानीय पर तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था।
दोषसिद्धि का विवरण
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे CCTNS 15 के अन्तर्गत चिन्हित मुकदमों एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 19.06.2026 को थाना नवाबगंज में पंजीकृत हत्या सम्बन्धी अपराध में लोक अभियोजक दिग्विजय सिंह, थाना नवाबगंज के पैरोकार का0 अरूण कुमार व कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी आदित्य वर्मा के द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, नवीन गोण्डा विकाश द्वारा अभियुक्तगण 01. दिलीप सिंह, 02. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बू सिंह, 03. दशा सुमेर सिंह व 04. मान सिंह को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास व प्रत्येक को रू0 70,500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
अभियुक्तगण का नाम पता
01. दिलीप सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
02. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03. दशा सुमेर सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
04. मान सिंह पुत्र देवेन्द्र प्रताप उर्फ देवकरन सिंह निवासी ग्राम चौखडिया डिहवा, थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
No comments:
Post a Comment