गोण्डा - विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 720/2026 धारा 191(2),191(3),61(2),109(1),115(2),118(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- सत्यम कुमार मिश्रा पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा, निवासी पूरे पाण्डेय सेमरी कला थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा, हाल पता रद्युकुल नगर, सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को आसरा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी मारूति नंदन तिवारी पुत्र रूप किशोर तिवारी निवासी मानस विहार-2, गायत्रीपुरम कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण रमाकान्त मिश्र, सत्यम मिश्रा, रौनक मिश्र आदि द्वारा पूर्व विवाद के कारण दिनांक 31.07.2026 की रात्रि करीब 08.00 बजे अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डण्डा व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी। हमले में वादी व उसके भाई को चोटें आयीं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं मंे अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 02.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त सत्यम कुमार मिश्रा पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा, निवासी पूरे पाण्डेय सेमरी कला थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा, हाल पता रद्युकुल नगर, सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को आसरा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment