Aug 2, 2026

श्रीराम फाइनेंस पर लगे आरोप, फर्जी गारंटर बनाकर धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला



गोण्डा - क्षेत्र के एक व्यक्ति ने श्रीराम फाइनेंस के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्हें उनकी जानकारी एवं सहमति के बगैर एक वाहन ऋण में गारंटर दर्शा दिया गया है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक क्षेत्र अंतर्गत करूवा निवासी अभिजीत सिंह का दावा है कि उन्होंने किसी भी गारंटी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए और न ही किसी को उनकी ओर से ऐसा करने का अधिकार दिया। इसके बावजूद उनके नाम पर वाहन ऋण से संबंधित दायित्व डालने तथा वाहन जब्ती की कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि यदि उनके नाम अथवा हस्ताक्षर का उपयोग किया गया है तो उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जब्ती या उत्पीड़न पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments: