Aug 2, 2026

बीमा निवेश के नाम पर ग्राहको से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोण्डा, हाल पता साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
दिनांक 01.08.2026 को पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि श्री अभिषेक कुमार दूबे द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा पर लिखित तहरीर दी गयी कि कम्पनी को पंजाब नेशनल बैंक, अयोध्या सर्किल कार्यालय से दिनांक 03.07.2026 को दो शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि कम्पनी में कार्यरत रिलेशन मैनेजर शाखा बड़गांव, गोण्डा श्री अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा द्वारा ग्राहकों से बीमा/निवेश के नाम पर धनराशि प्राप्त कर अनियमितता की गई। प्रथम शिकायतकर्ता श्रीमती बेबी गुप्ता से ₹8.50 लाख तथा द्वितीय शिकायतकर्ता श्री जोखू से ₹3.50 लाख कुल ₹12 लाख रुपये प्राप्त करने एवं कूटरचित फर्जी पॉलिसी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं मंे अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 02.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोण्डा, हाल पता साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: