गोण्डा - मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़ को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए अबतक की गई तैयारियों की मण्डलीय समीक्षा बैठक महाराजा सुहेलदेव सभागार में की गई। जिसमें मंडलायुक्त ने मण्डल के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बिन्दुवार तैयारियों की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने बाढ़ से बचाव हेतु राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि सभी बाढ़ शरणालयों को व्यवस्थित रखा जाए तथा शरणाालयों में चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों एवं स्थानीय परिस्थितियों की दृष्टिगत बाढ़ से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाय जो भी कमियां है उनको युद्ध स्तर पर कराकर पूर्ण कर ली जाए और यह भी ध्यान दिया जाए जो भी बाढ़ शरणालयों का चिन्हांकन करके सभी आवश्यक ड्यूटी लगा दी गयी हैं। जिन जनपदों में राहत सामग्री का टेंडर नहीं हुआ है जून माह मे पूर्ण कर लिया जाय। सभी जनपदों में मेडिकल टीम एवं सर्विलांस टीम लगा दी जाए जनपद मे अधिकारियों, नाविकों, और आपदा मित्रों को बाढ़ पूर्व प्रशिक्षित किया जायेगा। ग्राम स्तर पर राहत चौपालों का आयोजन किया जायेगा जिससे आम नागरिक को बाढ़ के समय की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी रहे। पूर्व मे आयी बाढ़ के अनुभवों से सीखकर नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपरआयुक्त राजेश कुमार यादव संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय,अन्य जनपदीय अधिकारी गण मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment