Jul 13, 2026

सरयू नहाने गए राजकुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, कटरा घाट, सरयू तट का मामला, सायकिल व कपड़ा मिला

करनैलगंज/गोण्डा - सरयू नहाने गए बुजुर्ग राजकुमार गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, मामले में परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक राजकुमार गोस्वामी (60)पुत्र दयाराम निवासी मौहर गोसाईं पुरवा करीब 15 किमी दूर मौहर गोसाईं पुरवा गाँव से प्रतिदिन आते सरयू नहाने कटरा घाट आते थे। सोमवार सुबह राजकुमार की सायकिल व कपड़ा सरयू तट पर लावारिश हालात में देखा गया, बताया जा रहा है कि राजकुमार अक्सर बहुत भोर में सरयू नहाने सरयू चले जाते थे। उनके लापता होने की खबर से परिजनों में मचा हड़कम्प मच गया है,पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी सूचना देकर बुजुर्ग राजकुमार गोस्वामी की तलाश कराने की मांग की गई है।

No comments: