बहराइच के कोठवल कलां से किशोरी लाजमीन लापता, पुलिस जांच जारी
बहराइच -फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवल कलां निवासी किशोरी लाजमीन (उम्र लगभग 16–17 वर्ष) 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3 बजे के आसपास अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार लाजमीन का रंग गोरा है, चेहरा गोल, कद छोटा है और वह मानसिक रूप से थोड़ी मंदबुद्धि बताई जाती है। गुमशुदगी की सूचना पर परिजनों ने थाना फखरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ–साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि किशोरी की लोकेशन संबंधी सुराग मिल सके। परिजन और स्थानीय लोग लाजमीन की सकुशल बरामदगी के लिए चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।परिवार की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को लाजमीन के बारे में कोई भी जानकारी मिले या उसे कहीं देखा हो, तो तुरंत मोबाइल नंबर 075700 68340 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उसे शीघ्रता से सकुशल घर वापस लाया जा सके। परिजनों ने लोगों से इस गुमशुदा सूचना को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की है।

No comments:
Post a Comment