Jul 10, 2026

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बारिश से कई लोगों की मौत

लखनऊ - प्रदेश के 17 जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, अब तक बारिश से हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वांचल में बिजली गिरने से 8 की मौत की सूचना है,बुलंदशहर में बारिश के चलते दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में स्कूल बंद कर दिये गये हैं, तो वहीं सहारनपुर में भी 12वीं तक के स्कूल बंद हैं, कुछ जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

No comments: