कैसरगंज के यशवर्धन ने NEET UG 2026 में AIR 761 हासिल कर दिखाई चमक
बहराइच (कैसरगंज) — राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 के परिणाम घोषित किए, जिसमें बहराइच जनपद के कैसरगंज निवासी यशवर्धन सिंह ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 761 तथा कैटेगरी रैंक 278 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह परीक्षा देश में MBBS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।यशवर्धन कैसरगंज थाना क्षेत्र के कोनारी बंगला के निवासी हैं। वे शैलेंद्र सिंह के सुपुत्र और पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त दारोगा जिलेदार सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है।परिणाम घोषित होते ही यशवर्धन के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, मित्र, शिक्षक और शुभचिंतक उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे थे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी यशवर्धन को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यशवर्धन अपनी प्रतिभा और मेहनत से भविष्य में देश, प्रदेश और बहराइच जनपद का नाम और रोशन करेंगे।

No comments:
Post a Comment