Jul 17, 2026

महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय में पीएसए एवं एलएमओ ऑक्सीजन प्लांट की सफल मॉक ड्रिल संपन्न

 महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय में पीएसए एवं एलएमओ ऑक्सीजन प्लांट की सफल मॉक ड्रिल संपन्न

बहराइच। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में शासन द्वारा नामित प्रतिनिधि डॉ. विपिन की अध्यक्षता में चिकित्सालय परिसर में स्थापित पीएसए (PSA) एवं एलएमओ (LMO) ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सालय में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांटों का संचालन कर उनकी कार्यक्षमता एवं आपातकालीन स्थिति में उपयोग की तैयारियों का परीक्षण किया गया। सभी प्लांट पूरी तरह क्रियाशील पाए गए तथा उनका संचालन संतोषजनक रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि संस्थान में पांच पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एवं एक एलएमओ प्लांट स्थापित हैं, जो पूर्ण रूप से संचालित एवं क्रियाशील हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा, प्लांट नोडल अधिकारी डॉ. यू.के. वर्मा, डॉ. निरमेश श्रीवास्तव, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ रिजवान, प्लांट ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की निरंतरता, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण कर मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

No comments: