Jul 17, 2026

बहराइच: फखरपुर पावर हाउस की लापरवाही से बिजली 24 घंटे से ठप, वजीरगंज समेत कई फीडर अंधेरे में

 बहराइच: फखरपुर पावर हाउस की लापरवाही से बिजली 24 घंटे से ठप, वजीरगंज समेत कई फीडर अंधेरे में

बहराइच। फखरपुर पावर हाउस की बदहवासी के कारण क्षेत्रीय बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से बंद है। सबसे ज्यादा प्रभावित वजीरगंज और आसपास के अन्य फीडर हैं। स्थानीय जनता और व्यापारी अंधेरे के कारण उत्पन्न समस्याओं से कराह रहे हैं।मामला क्या है:24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद है, जबकि क्षेत्र में न तो आंधी-तूफान था और न ही बारिश।विभाग ने शुरुआत में रोस्टिंग (रोटेशन) का बहाना बताया, लेकिन रविवार सुबह करीब 6 बजे 33KV लाइन टूटने की सूचना मिली।मरम्मत के लिए दर्जनों कर्मचारी मौके पर तैनात हैं, पर अभी तक लाइन जोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ है।स्थानीय अधिकारियों और जेई फोन नहीं उठा रहे हैं; जनता सही जानकारी मिलने से वंचित है।स्थानीय प्रतिक्रिया:रहवासी व व्यापारी उग्र हैं। उनका आरोप है कि विभाग केवल बिल वसूलने में तत्पर है, सेवा देने में नहीं। लोगों का सवाल है कि क्षेत्रीय नेताओं और मंत्रियों के दबाव में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।मांग:ग्रामीणों ने तुरंत बिजली बहाल करने और लापरवाही के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments: