Jul 17, 2026

घर से लापता 18 वर्षीय युवक की तलाश की गुहार, परिजनों ने थाने में दी तहरीर


गोण्डा - थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र के मोहन टेपरा, पोस्ट कोटिया मदारा निवासी रामगोपाल पुत्र सुखलाल गौतम ने अपने 18 वर्षीय बेटे हनुमते लाल उर्फ प्रधान के लापता होने की शिकायत थाना कौड़िया में दर्ज कराई है। दी गई तहरीर के अनुसार, हनुमते लाल उर्फ प्रधान 13 जुलाई 2026 की शाम लगभग 8 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि बेटे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार चिंतित और परेशान है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द युवक की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। तहरीर के अनुसार, लापता युवक की लंबाई लगभग 5 फीट, रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने नीली जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी। चेहरा सामान्य तथा पैर व नाक-कान सामान्य हैं। रामगोपाल ने थाना प्रभारी से मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अपने पुत्र की शीघ्र तलाश कराने की अपील की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments: