गोण्डा - मेहनत और लगन का फल हमेशा मीठा होता है। नीट यूजी 2026 के नतीजों में गोंडा जिले के 3 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुदामापुर के युवराज बने जिले के टॉपर
ग्राम टिकरी सुदामापुर निवासी युवराज सिंह ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। युवराज ने ऑल इंडिया रैंक 1176 प्राप्त की है। युवराज अजय सिंह के पुत्र और पेशकार सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
परसपुर के आशीष का एमबीबीएस में चयन निश्चित
धनुहीं तिवारी पुरवा, परसपुर निवासी आशीष तिवारी ने लगातार कड़ी मेहनत के बाद नीट क्वालीफाई किया। आशीष ने ऑल इंडिया रैंक 28997 और सामान्य वर्ग में 3516वीं रैंक हासिल कर एमबीबीएस में चयन पक्का किया। आशीष सत्य प्रकाश तिवारी के सुपुत्र हैं।
बनगवा के इम्तियाज़ ने भी मारी बाजी
पोस्ट बनगवा के ग्राम कोल्हई गरीब निवासी इम्तियाज़ हसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इम्तियाज़ ने 720 में से 568 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24000 हासिल की। इम्तियाज़ इफ्तिखारुल हक के पुत्र हैं।
क्षेत्र के लिए बनी प्रेरणा
तीनों छात्रों की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन छात्रों ने जो मुकाम हासिल किया है, वह गोंडा के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
No comments:
Post a Comment