कैलिबर लाइब्रेरी ने होनहार युवाओं का सम्मान कर दी प्रतियोगियों को प्रेरणा
बहराइच। बृहस्पतिवार को कैलिबर लाइब्रेरी में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के तीन होनहार युवाओं—श्रीधर मिश्रा, अर्पित दीक्षित और शिवा सिंह—को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। श्रीधर मिश्रा और अर्पित दीक्षित ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है, जबकि शिवा सिंह ने प्रतिष्ठित IISER प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम का शुभारम्भ सफल अभ्यर्थियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनन्दन करके किया गया। कैलिबर लाइब्रेरी के संचालक पटेल अखिलेश वर्मा ने कहा कि इन युवाओं की सफलताएँ कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि इनकी उपलब्धियाँ अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समर्पण व सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।अखिलेश वर्मा ने आगे कहा कि ऐसे युवा बहराइच के लिए गर्व का विषय हैं और शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के जारी प्रयासों का उन्होंने स्वागत करते हुए "शिक्षित बहराइच, सशक्त बहराइच" के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प दोहराया।समारोह में तिलक मिश्रा, सत्यम वर्मा, अंकुर वर्मा, रितेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और स्थानीय युवा वर्ग को प्रेरित करने का आग्रह किया।

No comments:
Post a Comment