Jul 17, 2026

बहराइच: मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत

 बहराइच: मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत

बहराइच- से मिली दर्दनाक खबर के अनुसार जिले के बॉन्डी थाना क्षेत्र में रविवार को नदी में हाथ-पैर धोने गया 12 वर्षीय बच्चा मगरमच्छ के हमले की शिकार होकर मृत्यु हो गया। घटना के समय बच्चे ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे अपने जबड़े में दबोच कर कई बार पानी में पटकते हुए गहरे पानी में खींच ले गया।बताया गया है कि घटना होते ही बच्चे के चाचा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर फेंककर मगरमच्छ को हटाने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो सके। लगभग पांच घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस और वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में बच्चे के शरीर के निचले हिस्से को गंभीर क्षति पहुंची थी।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल देखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच जारी है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को नदी के किनारे सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने की चेतावनी दी है।

No comments: