बलरामपुर - एक ही घर में चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झौंहना गांव की बताई जा रही है, जहाँ एक ही घर में खून से लथपथ चार लाशें देखकर लोगों के होश उड़ गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक शव पति - पत्नी व उनके बच्चों के बताए जा रहे हैं, सूत्रों की मानें तो पति ने पहले पत्नी व बच्चों को अवैध तमंचे से मारा फिर खुद को भी गोली मार लिया, मौके से तो अवैध तमंचे मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा है,पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
Jul 31, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment