Aug 13, 2026

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा -  वादी राज प्रसाद शुक्ल पुत्र रामतेज शुक्ल निवासी मकान नं0 745, निराला नगर, कटहाघाट मोड़, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण कल्पनाथ एवं किंग उपाध्याय द्वारा कूटरचना एवं धोखाधड़ी कर स्वयं को जगन्नाथ प्रदर्शित करते हुए दिनांक 22.01.2026 को ग्राम रोहांवा स्थित भूमि का बैनामा करा दिया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 13.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त किंग उपाध्याय उर्फ राहुल पुत्र राजकुमार उपाध्याय निवासी ग्राम मन्नीपुरवा डिडिसिया कला, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को कटहाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: