आरोपियों ने 27 वर्षीय अफ़्फान कुरैशी की सरेराह हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। आरोप है कि युवक को कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया, बताया जा रहा है कि एक महीने पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था।
आरोप है कि बातचीत करते समय युवकों ने अफ़्फान कुरैशी के कनपटी पर गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
एसपी और एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की।
No comments:
Post a Comment