Sep 12, 2026

गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 866/26 धारा 115(2), 105 बीएनएस 3(2) (V) एसटी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया । 
वादी राजमन कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी विशुनपुर बैरिया थाना को0देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0देहात पर सूचना दिया कि उनके पिता रमेश कोरी द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने के बीज हेतु दिए गए ₹1,500 वापस मांगने पर विशुनपुर बैरिया चौराहा (डीह) के पास राम अनुज पाण्डेय द्वारा गाली-गलौज करते हुए डण्डे से उनके सिर पर प्रहार किया गया। बचाव के दौरान डण्डा सिर के पिछले हिस्से में लगने से रमेश कोरी लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गय। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 
 आज दिनांक 12.09.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त - रामअनुज पांडे उर्फ मुंजे पांडे पुत्र स्व0 रामअचल पांडे को मोफिया मलारी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: