Sep 12, 2026

जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 843/2026, धारा 109(1), 115(2), 118(2) बीएनएस से सम्बन्धित जानलेवा हमला करने के वांछित 01 अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ वकील पुत्र सुरेश मिश्रा को वर्मा तिराहा तिवारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 11.09.2026 को वादी राजेश कुमार मौर्या पुत्र कर्ताराम मौर्या निवासी ग्राम खिराभा(लम्बरदारपुरवा) थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनका भाई अपनी दुकान बन्द करके दिनांक 08.09.2026 को घर आ रहा था कि विपक्षीगण अपने हाथो में लोहे का राड तथा डण्डा लेकर आये और मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही थी।
 आज दिनांक 12.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ वकील पुत्र सुरेश मिश्रा को वर्मा तिराहा तिवारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।


No comments: