Sep 20, 2026

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे सर्किट हाउस, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की भेंट

 प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे सर्किट हाउस, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की भेंट

बहराइच। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रविवार को बहराइच स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा समेत पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली।

No comments: