Sep 26, 2026

बस्ती से आकर गोंडा में की छिनैती, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,कैमरा,मोबाइल व स्विफ्ट कार बरामद

 
गोण्डा -दिनांक 15.09.2026 को वादी शुभम गुप्ता पुत्र रामबली गुप्ता नि0 ग्राम देवया बक्स पाण्डेय पो0 चोरखरी पैकोलिया जनपद बस्ती द्वारा थाना को0 मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.09.2026 को वह अपनी मोटरसाईकिल से अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ करौहानाथ मंदिर मछली बाजार कैमरा लेकर फोटो खीचने आया था, वापस घर जाते समय मनकापुर मसकनवा रोड पर मसकनवा की तरफ से आ रही कार में बैठे 04 अज्ञात लोगों ने आवेदक व उसके साथी का बैग, जिसमें कैमरा छीनकर भाग गए। वादी शुभम गुप्ता उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 26-09-2026 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ज्ञानी पुर रामप्रसाद में स्थिति आईटीआई मोड़ के पास छिनैती करने के 03 अभियुक्तों 1.मोहन लाल चौहान पुत्र धर्मराज, 2. करन पुत्र घिराहु 3. अभि पांडे उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय करुणा निधान पांडे को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मोहन लाल चौहान पुत्र धर्मराज ग्राम सुकरौली पांडे थाना परशुराम  जनपद बस्ती
2. करन पुत्र घिराहु ग्राम देविया बक्श पांडे थाना पैकोलिया जनपद बस्ती
3. अभि पांडे उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय करुणा निधान पांडे ग्राम सुकरौली पांडे थाना परशुराम पुर जनपद बस्ती ।

बरामदगी-
1. 02 अदद डीएसएलआर कैमरा मय सेटअप 
2. 03 अदद मोबाइल 
3. स्विफ्ट डिजायर कार


No comments: