Breaking





Sep 19, 2022

चोरी की घटना का खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार असलहे के साथ गिरफ्तार


गोंडा- अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/लूटेरों/नकबजनों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।गोण्डा - बीते 18/19.09.2022 की रात्रि को थाना को0 देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय कारतूस, 02 अदद नाजायज चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया।  कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 04.09.2022 की रात्रि थाना को0 देहात क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव के पास खेत से एक विद्युत मोटर चोरी किया था। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01.राजेश उर्फ चुन्नू उर्फ आजम पुत्र अली अहमद नि0 ग्राम पुरे तिवारी थाना को0 देहात जनपद गोंडा।
02. टेनू उर्फ छोटेलाल पुत्र चंद्रिका नि0 ग्राम जमुनियाबाग खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोंडा।
03. इंसाफ अली उर्फ कालिया पुत्र अहमद नि0 पुरे तिवारी थाना को0 देहात जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-434/22, धारा 401,379 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-435/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-436/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-437/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-432/22, धारा 379 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
02. 02 अदद नाजायज चाकू।
03. चोरी करने के उपकरण।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अर्जुन सिंह मय टीम।
02. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता।

No comments: