गोण्डा - थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र में 27 नवंबर 2026 को हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक की लापरवाही से एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी गई।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार प्रदीप कुमार एवं एक अज्ञात बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना के संबंध में दिनांक 28.11.2026 को सत्यनरायन पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम अंधियारी, थाना मनकापुर द्वारा थाने में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मनकापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
No comments:
Post a Comment