गोण्डा - सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टॉमसन इंटर कॉलेज पहुंचकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि टेबलेट वितरण कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कार्यक्रम स्थल पर बैठने पार्किंग व्यवस्था मंच व्यवस्था, लाभार्थियों के आवागमन एवं टेबलेट वितरण की व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रखी जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे तथा आवागमन सुचारु बनाए रखा जाए। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
No comments:
Post a Comment