गोण्डा - दिनांक 23/24.11.2026 की रात्रि थाना मोतीगंज पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पशु चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 03 भैंसें (02 भैंस व 01 पड़िया) एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने गोविन्दपारा मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस्ती इमामबाड़ा में छिपाकर बांधी गई चोरी की भैंसें बरामद की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर दिन में गांवों में रेकी करते थे और रात में मौका पाकर दुधारू पशुओं को चोरी कर सुनसान जगह छिपा देते थे। बाद में उन्हें दूर-दराज के पशु बाजारों में बेचकर पैसा आपस में बांट लेते थे।
अभियुक्तों ने दिनांक 04.11.2026 को ग्राम दर्जीकुआं दौलतपुर ब्राह्मणपुरवा, दिनांक 15.11.2026 को ग्राम कोयली जंगल थाना कोतवाली देहात और दिनांक 21/22.11.2026 की रात्रि ग्राम बिरवा बभनी से पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त -
1. सज्जाद पुत्र गुलाम अब्बास निवासी बस्ती पटेलनगर, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा
2. जुबेर पुत्र हैदर अली निवासी पटेलनगर, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा
3. शालू पुत्र निसार अहमद निवासी इमामबाड़ा, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा
No comments:
Post a Comment