Nov 28, 2026

यातायात माह में गीता इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

गोण्डा  - यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 28.11.2026 को गीता इंटरनेशनल स्कूल, गोंडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बच्चों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

बच्चों को दी गई मुख्य जानकारी:
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं
- चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें
- निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
- सड़क पार करते समय सावधानी बरतें

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


No comments: