गोण्डा - अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- सर्वेश कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सर्वेश कुमार गोस्वामी पुत्र रामानंद गोस्वामी नि0 दुबाई हाता थाना खरगूपुर जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 252/2022 धारा 363,366,376 आईपीसी 3/4 पाक्सो एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोंडा
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अखिलेश यादव मय टीम।
No comments:
Post a Comment