Oct 10, 2022

करनैलगंज: एक ऐसा कार्यकर्ता जिसके घर रुके थे मुलायम सिंह यादव

करनैलगंज/गोण्डा - सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दल व उनसे जुड़ा हर दिल आज दुखी है। नेताजी के निधन से आहत उनके करीबी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ किशनू सिंह उनसे लम्बे समय तक जुड़े रहे। किशनु सिंह ने बताया कि कि 3 मई 1993 में गोण्डा में आयोजित पार्टी के सम्मेलन में उन्होंने सपा की सदस्यता ली। और उनसे जुड़ने के कुछ ही दिनों बाद सपा नेता राकेश सिंह राना (बलरामपुर)के यहां जाते वक्त उनके नेतृत्व में करनैलगंज बस स्टॉप पर नेताजी का जोरदार स्वागत किया गया। और उस दिन अपने एक छोटे से कार्यकर्ता का मान बढ़ाने के लिए नेताजी बस स्टॉप परसपुर मार्ग स्थित किशनू सिंह के आवास पर घंटो रुके थे। उस दौरान पार्टी के महफूज खां,पंडित सिंह,सुरेश शुक्ला,लाटे सिंह सरदार तालुकदार खां आदि लोग भी मौजूद थे। बतौर किशनू सिंह मुलायम सिंह यादव ने 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्हें करनैलगंज से टिकट देने का भी आश्वासन दिया था। मुलायम सिंह यादव के निधन से दुःखी अवधेश सिंह, जयचंद्र सिंह, दीनानाथ शुक्ला,गणेश पाण्डेय,मो.अजीज सभासद,सचिन सिंह,हर्षित सिंह सूर्यवंशी, अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य तमाम लोगो ने दुःख व्यक्त करते अपने नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: