Breaking





Oct 10, 2022

बाढ़ पीड़ितों को खुद राहत सामग्री का वितरण करते जिलाधिकारी गोण्डा डॉ0 उज्ज्वल कुमार

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार

आर के मिश्रा

 गोण्डा।।जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील सदर गोंडा के अंतर्गत विकासखंड रूपईडीह में बाढ़ से प्रभावित ग्राम कुरासी, लोनियन पुरवा, मझौवा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित किये। साथ ही वहां पर ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का सभी संबंधित अधिकारी बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि किसी भी ग्रामवासी को कोई दिक्कत न होने पाये। 
राहत सामग्री वितरित करते समय बाढ़ प्रभावितों की जुटी भीड़

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा विनोद कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, बीडीओ रुपईडीह वर्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments: