Breaking





Oct 10, 2022

82 वर्षीय समाजवादी पार्टी के संरक्षक,धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का लम्बी बीमारी के चलते हुआ निधन

आर के मिश्रा

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में आज सोमवार निधन हो गया है।वे पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे पिताजी सिर्फ समाजवादी पार्टी के ही नही बल्कि सबके नेताजी रहे है।उनकी कमी संपूर्ण पार्टी को खलती रहेगी।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली।उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालात बिगड़ने पर 1 अक्टूबर की रात को CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में शिफ्ट किया गया था। बीते 5 दिन से मुलायम सिंह यादव की तबियत गंभीर बनी हुई थी।जिसके चलते आज सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया है।
अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर पाकर उनके बेटे अखिलेश यादव अभी-अभी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे हैं। पिछले एक हफ्ते से अखिलेश यादव लगातार मेदांता हॉस्पिटल में मौजूद थे और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे उनकी आंखों से आंसू भी छलक रहे थे। फिलहाल मेदांता हॉस्पिटल में पूरा यादव परिवार मौजूद है।

No comments: