Breaking





Oct 10, 2022

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद, मुलायम सिंह यादव का आज दिनांक 10 अक्तूबर 2022 को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ख़राब स्वास्थ्य के कारण पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 


उत्तर प्रदेश से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का इलाज पिछले कई दिनों से चल रहा था परन्तु उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका हमेशा अहम और दमदार रही। 


मुलायम सिंह यादव, 01-06-1996 से 19-03-1998 तक देश के रक्षा के रूप में देश की सेवा की। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और सांसद बने। वे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव के रहने वाले हैं। इटावा, मैनपुरी में यादव परिवार का वर्चस्व हमेशा से रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन


No comments: