Sep 9, 2026

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 226/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र रामानन्द सोनकर को भवनियापुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। 

दिनांक 02.09.2026 को थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना खरगूपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी दीपक पुत्र रामानन्द सोनकर उनकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जिसमें आज दिनांक 09.09.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त दीपक पुत्र रामानन्द सोनकर को भवनियापुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: