गोण्डा - थाना छपिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 340/2026 धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल पासवान को भवाजीतपुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बीते दिनांक 30.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी राहुल पासवान पुत्र आनन्द पासवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया है तथा शादी के लिए मना कर रहा है। तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 09.09.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त राहुल पासवान को भवाजीतपुर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Sep 9, 2026
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर मुकर गया, पीड़िता की शिकायत पर पहुंचा जेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment