Sep 9, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने वाले को पुलिस ने दबोचा

 

गोण्डा - थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 297/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4(1) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मुरली उर्फ अनिल उर्फ अलीन पुत्र निरहू सोनकर को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार किया गया। 

दिनांक 28.08.2026 को थाना इटियाथक क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना इटियाथोक पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की विना बताये कही चली गई है काफी खोज बिन व ना रिस्तेदारी में पता लगाया पर कुछ पता नही चल सका। तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4(1) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी हुई थी। जिसमें आज दिनांक 09.09.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त मुरली उर्फ अनिल उर्फ अलीन पुत्र निरहू सोनकर को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: