Mar 13, 2026

सरयू डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर का हुआ समापन

करनैलगंज/गोण्डा - शुक्रवार को सरयू डिग्री कॉलेज के तत्वाधान मे आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री  संदीप सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.बी. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का प्रारंभ महक गोस्वामी रक्षा सृष्टि ने सरस्वती वंदना एवं दीपिका निधिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में होली नृत्य गीत, देशभक्ति  गीत पार्वती नृत्य गीत ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन लगातार प्रयास करने पर एक दिन जरूर मिलता है लक्ष्य निर्धारित कर जब तक मंजिल ना मिले कार्य करने के लिए प्रेरित किया इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉ दीपक श्रीवास्तव को प्राचार्य के द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समापन समारोह में महाविद्यालय के व्यवस्थापक अशोक सिंह , रवि सिंह,डॉक्टर पुनीत सिंह  एवं प्राध्यापकगण डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह,डॉ अजय सिंह,डॉ, संजय सिंह ,डॉ. ममता मिश्रा , विनोद पाण्डेय ,प्रवेश मौर्या, शिव कुमार मौर्य, डॉ विजय यादव, राहुल श्रीवास्तव,(  कंपोजिट विद्यालय सकरौरा ग्रामीण के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक) पवन कुमार, संजय कुमार, सुरेश कुमार,सरिता देवी, शैलेन्द्र कुमार,  आदि प्राध्यापक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। तान्या मिश्रा, साक्षी,महक, अंजली रोहित,छवि,किरण रितेश रक्षा रोहित केवट आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रमाधिकारी  श्री जगन्नाथ तिवारी जी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं श्री पवन कुमार मिश्रा जी ने  आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments: