गोण्डा- शुक्रवार को अलविदा की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों, नमाज स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अलविदा की नमाज के अवसर पर सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सतत गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। महोदय द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल उसका खंडन किया जा सके और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न होने पाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखने तथा नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। जनपद पुलिस द्वारा अलविदा की नमाज के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचना दें।
Mar 13, 2026
एसपी ने अलविदा की नमाज के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment