Mar 13, 2026

चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी की बोलेरो कार व 03 अदद मोटरसाईकिले बरामद

  गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-204/26, धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-215/26, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर देवीशंकर चौबे उर्फ पुतलू चौबे पुत्र गंगासागर चौबे निवासी ग्राम मोकलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को माधवपुर चकता मुखानी घाट के पास नदी किनारे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बोलेरो कार व 03 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी संतोष कुमार शाह पुत्र स्व० राजेन्द्र शाह निवासी न्यू इन्दिरा आवास कॉलोनी, रनियाजोत, पोस्ट-बरगांव जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने परिवार के साथ गायत्री पुरम बाबा शाह मजार के पास अपने मित्र के घर गये थे, जहाँ से लगभग 13ः40 बजे उनकी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो, रंग काला अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। घटना के सम्बन्ध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार वादी नन्द किशोर मिश्र पुत्र स्व० कृष्ण कुमार मिश्र निवासी 374 आवास विकास कॉलोनी, जनपद गोण्डा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06.03.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने पार्क से उनकी सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी संख्या अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीरो के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। जिसमें आज दिनांक 13.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर- देवीशंकर चौबे उर्फ पुतलू चौबे पुत्र गंगासागर चौबे निवासी ग्राम मोकलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को माधवपुर चकता मुखानी घाट के पास नदी किनारे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बोलेरो कार व 03 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त देवीशंकर चौबे उर्फ पुतलू चौबे पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक तंगी के कारण अवसर मिलने पर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता है। अभियुक्त ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद बोलेरो कार को उसने दिनांक 06.03.2026 को आवास विकास क्षेत्र से चोरी किया था तथा उसे किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में माधवपुर चकता मुखानी घाट के पास नदी किनारे लेकर आया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो को उसने दिनांक 05.03.2026 को चाँदनी शाह मजार, गायत्रीपुरम के पास से चोरी किया था तथा पुलिस से बचने के लिए उस पर कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करता था, ताकि आसानी से पकड़ा न जा सके। इसके अतिरिक्त बरामद अन्य दो मोटरसाइकिल (हीरो डीलक्स व हीरो स्प्लेन्डर) के सम्बन्ध में अभियुक्त ने बताया कि उसने उन्हें भी कुछ समय पूर्व अलग-अलग स्थानों से चोरी किया था, अभियुक्त ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखता था तथा अवसर मिलने पर उन्हें सस्ते दामों में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 


No comments: