Oct 28, 2026

एमएलसी मतगणना के दौरान जमकर हंगामा, सपा प्रत्याशी के फटे कपड़े, बढ़ाई गई फोर्स

आगरा  - आगरा खंड MLC शिक्षक की मतगणना के दौरान मतदान स्थल से बाहर जमकर हंगामा हुआ इस दौरान सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल के कपड़े फट गए।
सपा प्रत्याशी ने भाजपा समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, मामले की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
उधर भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी ने भी धरना शुरू कर दिया, वह अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल के बाहर धरना देने लगे, उन्होंने सपा प्रत्याशी एवं एजेंटों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए। मतगणना स्थल मंडी समिति के मुख्य गेट पर हंगामा को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बढ़ाई गई , भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

No comments: