Feb 6, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय बच्ची घायल, हालत गंभीर,गोण्डा रेफर

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ापुर निवासी प्रदीप शुक्ला की आठ वर्षीय बच्ची चाहत शुक्ला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर द्वारा उसे गोण्डा रेफर कर दिया।

No comments: