Oct 2, 2026

जन्मदिन बना सियासी ताकत का पैमाना: रोक के बावजूद खजुहा में जुटी भीड़, गुड्डू सिंह ने 2027 का दे दिया संकेत



करनैलगंज / गोण्डा - करनैलगंज की सियासत में शुक्रवार का दिन चर्चा में रहा। खजुहा के ठाकुर शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने जन्मदिन के बहाने जो महफिल सजाई, उसने 2027 विधानसभा चुनाव की आहट दे दी। खास बात यह रही कि रोकटोक के तमाम दावों के बावजूद महफिल पूरी तरह सजी और जनसैलाब उमड़ पड़ा।

बिना बोले बहुत कुछ कह गए गुड्डू सिंह 

जन्मदिन समारोह में गुड्डू सिंह ने बगैर कुछ स्पष्ट किए ही सब कुछ स्पष्ट कर दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में बड़ा संदेश दे दिया। साथ ही आरोप लगाया कि उनके जन्मदिन में आने वाले लोगों को रोकने की कोशिश की गई।

क्षेत्रीय राजनीति की नब्ज पर पकड़ रखने वाले गुड्डू सिंह को सियासत का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। वह पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के करीबी रहे हैं और उन्हीं की पाठशाला में उन्होंने राजनीति की बारीकियां सीखीं।

बाद में उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ रहकर भी स्थानीय समीकरणों को बारीकी से समझा। लेकिन विगत 2022 के विधानसभा चुनाव में बरगदी परिवार में बदले राजनीतिक हालात को देखते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह का साथ दिया और विजय श्री का शंखनाद किया।

परसपुर से करनैलगंज तक जुटे दिग्गज 

शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर परसपुर और करनैलगंज विधानसभा के दिग्गज, प्रधान, बीडीसी और सैकड़ों शुभचिंतक पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

राजनीतिक पंडितों की मानें तो यह महज जन्मदिन नहीं था, बल्कि 2027 से पहले बड़ा आगाज था। इस जन्मदिन ने बता दिया कि किसकी कितनी पकड़ है।

शुक्रवार को शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को शुभकामना देने वालों में परसपुर ब्लॉक क्षेत्र से जन्मेजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि, पिंकू सिंह प्रधान, आजाद सिंह पसका,इंद्रदेव मिश्रा, राजदत्त मिश्रा (डेलिहा महराज ) लल्ला भैया के करीबी रहे उपेंद्र सिंह , अरविंद पाण्डे डोमाकल्पी, तो करनैलगंज ब्लॉक क्षेत्र से सपा नेता फहीम अहमद उर्फ पप्पू,, राजकुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह,क्षेत्र से बेचन सिंह, राजेश सिंह शिवम प्रधान पांडेचौरा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अरविंद शुक्ला एडवोकेट,नान बाबू तिवारी, करन तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह पूर्व मंत्री,अरविंद पांडे डोमाकल्पी, मोहित तिवारी प्रधान, राहुल सिंह प्रधान कंजेमऊ, पराग दूबे, भोलू सिंह,अमित सिंह पाण्डेचौरा,गणेश पाण्डे, पवन ओझा, नमो दूबे, अर्चित पाण्डेय सहित अन्य तमाम लोगों का नाम शामिल है।

No comments: