गोण्डा - 2023 में बिटिया की शादी के बाद एक हंसते-खेलते परिवार पर ऐसा ग्रहण लगा कि सब कुछ बिखर गया। हम बात कर रहे हैं परसपुर क्षेत्र अंतर्गत राजापुर (बद्दू पुरवा) निवासी मानस तिवारी की जो विगत 3 सालों से बेड पर पड़े हैं।उनकी बेटी भी बीमार है, पूरा परिवार आर्थिक और शारीरिक संकट से जूझ रहा है।
लेकिन जब इस बात का पता राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज को चला तो लोग मदद के लिए आगे आए। पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा द्वारा 51,000 रुपये की मदद कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान राजदेव शुक्ला ने बताया कि हम लोग चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इनकी मदद करें ताकि कष्टमय जीवन व्यतीत कर रहे इस परिवार की जिंदगी बेहतर हो सके।
उन्होंने बताया कि मानस तिवारी 2 साल से बेड पर हैं, बड़े बेटे का इलाज 7 साल से चल रहा है, पैसे के अभाव में पत्नी का इलाज बंद हो गया और छोटा बेटा भी छत से गिरकर पैर में चोट से घायल हो गया।
वहीं समाजसेवी राकेश शुक्ला उर्फ बच्चा महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी के निर्देश पर संगठन की ओर से पीड़ित परिवार को 51,551 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
No comments:
Post a Comment