Oct 2, 2026

फेसबुक अकाउंट हैक कर कूटरचित पहचान पत्र के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन बरामद





गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पर वादी अशोक शुक्ला की तहरीर के आधार पर उनकी फेसबुक आईडी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 889/2026 धारा 66C आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान वादी के हैक फेसबुक अकाउंट के URL, IP एवं CDR के विश्लेषण से घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु तौफीक खान पुत्र रुद्दार खान निवासी छोटा भाई का बास, ठेकडा, अलवर, राजस्थान को लाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपने सहयोगी राहुल खान एवं रिहान के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर व्यक्तिगत लाभ के लिए ठगी किए जाने की जानकारी दी गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में 03 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए तथा अभियोग में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना को0 नगर  पुलिस द्वारक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: