करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत तहसील के सामने स्थित पानी टंकी पर फिर एक युवक चढ़ गयाऔर डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। शनिवार को युवक के पानी टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब दो घंटे से युवक टंकी पर चढ़ा है। अभी तक मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक किसी मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा है। देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी घटना है, जब पानी टंकी पर चढ़कर युवाओं ने विरोध जताया है।
No comments:
Post a Comment