दुर्गा प्रतिमा स्थापना और विसर्जन को लेकर पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन
फखरपुर। आगामी मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को थाना फखरपुर पुलिस ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ कुंडासर, वजीरगंज, कुंडासपारा, गजाधरपुर और फखरपुर कस्बे में भ्रमण किया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भय होकर रहने की अपील की।


No comments:
Post a Comment