Oct 24, 2026

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,6 यात्री थे सवार

देहरादून - केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी,तकनीकी खराबी के चलते नई टिहरी में लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया, इस दौरान हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
तकनीकी खराबी दूर करने के बाद फिर उड़ान भर कर 
हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए रवाना हो गया।

No comments: