Oct 24, 2026

सड़क न होने पर विदाई के बाद 8 किमी पैदल चलकर ससुराल पहुँची दुल्हन, सीएम से बड़ी मांग

देहरादून - भारी लहंगा पहनकर दुल्हन पैदल ही चल पड़ी,
सड़क नहीं, तो दुल्हन पैदल ही चलकर ससुराल पहुंच गई ।
शादी में विदाई के बाद नई नवेली दुल्हन शर्मिला ने 8 किलोमीटर लंबा सफर तय किया। यह मामला चकराता के दुर्गम उंदावा गांव से जुड़ा है जहां भारी लहंगे में पथरीले रास्तों पर चलकर ससुराल पहुँची दुल्हन शर्मिला ने शादी के दिन  गांव की सड़क निर्माण की मांग उठाई है। शुभ मुहूर्त में ससुराल पहुंचने के लिए दुल्हन को पैदल चलना पड़ा,
इस दौरान दुल्हन शर्मिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गांव में सड़क बनवाने की मांग की है।
 

No comments: