करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुदई पुरवा में अधिवक्ता मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच -पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र में मर्डर जैसे अपराधों से लोग भयभीत हो रहे हैं। अभी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायन पुर माझा गांव में हुए शिव शंकर दुबे हत्याकांड को लोग भूल नहीं पाए थे, तब तक सुदई पुरवा में अधिवक्ता की हत्या से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष मिश्रा का गांव में विवाद चल रहा था, उसी मामले को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई, मारपीट के दौरान घायल सुभाष मिश्रा ने दम तोड़ दिया।
Feb 22, 2026
हत्या से हिल उठा क्षेत्र , अधिवक्ता का दिन दहाड़े मर्डर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment