Mar 14, 2026

एलपीजी सिलेंडर हेतु लाइन में खड़े 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत

फर्रुखाबाद - एलपीजी सिलेंडर की लाइन में खड़े व्यक्ति की मौत हो गई।  गैस की किल्लत के चलते मोहम्मद मुख्तियार गैस सिलेंडर लेने गए थे, तभी तेज धूप में लंबी लाइन में अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें CPR दिया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद मुख्तियार की उम्र 75 साल बताई जा रही है ।

No comments: